{"_id":"621fa1b9a0d3201bfa376ac7","slug":"contaminated-water-coming-out-of-houses-became-trouble-roorkee-news-drn4054239164","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों से निकलने वाला दूषित पानी बना परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों से निकलने वाला दूषित पानी बना परेशानी
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र के केहड़ा गांव में सड़क पर जमा पानी।
- फोटो : ROORKEE
ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की निकासी की समस्या बढ़ती जा रही है। लक्सर क्षेत्र के अधिकतर गांव में पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण ही नहीं कराया गया है। इसके अलावा जिन गांवों में पहले से नालियां मौजूद हैं वह भी सफाई नहीं होने के चलते चोक हैं।
यही हाल लक्सर से एक किलोमीटर दूर स्थित केहड़ा गांव का है। यहां पानी निकासी समस्या गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़कों के दोनों ओर नालियों का निर्माण नहीं कराए जाने से घरों से निकलने वाला वेस्ट पानी सड़कों पर भरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि शुगर मिल से निकलने वाला दूषित पानी भी गांव की तरफ ही बहाया जाता है। पांच साल पहले लगाई गई स्ट्रीट लाइट भी खराब पड़ी हुई है। इस कारण रात में अंधेरा रहता है। गांव में दो तालाब हैं जिनकी कई सालों से नहीं हुई है। इसके कारण बीमारियों का खतरा बना रहता है।
गांव में पानी निकासी नहीं होने से घरों से निकलने वाला दूषित पानी सड़कों पर फैला है। कई बार एसडीएम को शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
-मुकेश सैनी, ग्रामीण
गांव में पांच साल पहले लगाई गई लाइटें एक साल बाद खराब हो गई थी। इनके ठीक न होेने के कारण गांव में अंधेरा छाया रहता है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
-सतपाल, ग्रामीण
गांव जैतपुर जाने वाली सड़क विधानसभा चुनाव से पहले जनवरी में बनाई गई थी, जो एक माह भी नहीं चली। इस सड़क का बनाया जाना बेहद जरूरी है।
- विनोद शर्मा, ग्रामीण
गांव में निर्माण कार्य हुए नहीं, वाहवाही लूटने के लिए सड़क किनारे बड़े-बड़े बोर्ड लगा दिए गए। पहले निर्माण कार्य कराए जाने चाहिए उसके बाद ही बोर्ड लगाए जाने चाहिए।
- ग्रामीण नरेश पाल
उनके पास केहड़ा गांव से मुंडाखेड़ा जाने वाली सड़क का मामला आया था जिसमें कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा गांव में पानी निकासी, स्ट्रीट लाइट, तालाबों की सफाई का मामला संज्ञान में नहीं है। अब मामला संज्ञान में आया है तो इसे दिखवाया जाएगा।
-वैभव गुप्ता, एसडीएम, लक्सर