फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Consolidation department's negligence exposed on investigation by tehsil team

Roorkee News: तहसील की टीम की जांच पर चकबंदी विभाग की लापरवाही उजागर

Thu, 06 Nov 2025 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Consolidation department's negligence exposed on investigation by tehsil team
सीएम पोर्टल पर शिकायत पर की गई जांच में मसाई कलां गांव में ग्रामीणों की शिकायत सही मिली
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपी गई जांच रिपोर्ट, अधिकारियों ने किसी और के नाम कर दी जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
भगवानपुर। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद भगवानपुर एसडीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन की टीम ने ग्राम मसाई कलां में पहुंचकर मामले की जांच की और रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंप दी है।
एसडीएम भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मसाई कलां गांव के कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि सरकार की ओर से ग्रामीणों को कूड़ा-करकट एवं खाद डालने के लिए जो भूमि दी गई थी उसे करीब एक वर्ष पूर्व चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने कुछ ग्रामीणों से सांठगांठ कर उनके नाम से हटाकर अन्य ग्रामीणों के नाम दर्ज कर दी थी।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई जांच में यह पाया गया कि संबंधित भूमि धारा 132 की श्रेणी में आती है और शिकायतकर्ताओं की शिकायत सही पाई गई। नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता ने बताया कि जांच में चकबंदी विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस दौरान चकबंदी विभाग से राजस्व निरीक्षक महमूद अली, चकबंदी लेखपाल मनोज कुमार, राजस्व निरीक्षक सुभाष चौहान, राजस्व उप निरीक्षक दाउद अली एवं शिकायतकर्ता ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed