फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Conscious of the IS in the Friday prayer

जुमे की नमाज में किया आईएस के प्रति सचेत

Fri, 05 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 05 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। शहर और देहात की कई मसजिदों में जुमे की नमाज के दौरान उलेमाओं ने मुसलिम नौजवानों से आईएस जैसे आतंकी संगठनों से सावधान रहने की अपील की। उलेमाओं ने बताया कि आतंकी संगठन मजहब के नाम पर उन्हें बहका सकते हैं। खासकर सोशल मीडिया को लेकर एहतियात बरतें। इसके बाद मुल्क में अमन-ओ-चैन की दुआएं भी कराई गई।

विज्ञापन

रुड़की देहात से चार युवकों की आतंकी कनेक्शन में गिरफ्तारी के बाद पुलिस और खुफिया विभाग जागरूकता पर बल दे रहा है। गिरफ्तारी में सामने आया है कि उनका संपर्क सोशल मीडिया के जरिये आतंकी संगठन आईएस से हुआ था। ऐसे में युवाओं को सोशल मीडिया को लेकर जागरूकता लानी जरूरी है। जुमे की नमाज में झबरेड़ा के मदरसा हिफ्र जुरकुरआन में आस पास के उलेमाओं और हाफिजों ने कुरआन और हदीस की रोशनी में जरूरी बातें समझाई। अपनी तकरीर में मौलाना हबीब ने कहा कि जो लोग इस्लाम के नाम पर भोले भाले नौजवानों को आतंक की आग में धकेल रहे हैं, वह दुनिया के किसी भी धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं क्योंकि दुनिया का कोई भी मजहब बेगुनाहों का खून बहाने की इजाजत नहीं देता। इस्लाम में साफ कहा गया है कि वतन से वफादारी आधा ईमान है। देश की हिफाजत करना हम सब का फर्ज है। मदरसे में राव रिजवान, अहसान, राव कुर्बान, शरीफ आदि ने मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी। वहीं रुड़की शहर की कई मसजिदों में भी उलेमाओं ने मुसलिम नौजवानों से आतंक का मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed