Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congressmen burnt effigy of Chief Minister

कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Tue, 30 Jun 2020 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of Chief Minister
सुल्तानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुल्तानपुर कस्बे के अली चौक पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। साथ ही हाथों में नारे लिखी तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शादाब अली के नेतृत्व में सुल्तानपुर कस्बे के अली चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ हुए मुकदमे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शादाब अली ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में जनता की आवाज उठाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनता की आवाज बनकर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में बैलगाड़ी यात्रा निकाली थी। इसके चलते उन पर मुकदमा किया गया है। इस दौरान कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव तबरेज आलम, इमरान अली, मोनू, सन्नवर अली राजा, नदीम अहमद, सावेद अदनान, आदिल अली, मोईन अली, रोहित व तमरेज अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-फोटो समाचार
भगवानपुर में भी भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
भगवानपुर। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने भगवानपुर में प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर शांडिल्य के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जो पूरी तरह से गलत है। भाजपा सरकार भेदभाव से राजनीति कर रही है। भाजपा सरकार का विकास कार्यों की ओर ध्यान नहीं है। इस दौरान ईशा त्यागी, रईश अहमद, नाजिम, इस्लाम, आशिफ, गुलशनव्वर, सैय्यद व मनव्वर आदि मौजूद रहे।
जेएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा
पिरान कलियर। देश में लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम में हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने रुड़की में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पिरान कलियर की दरगाह को खोलने की मांग भी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि कच्चे तेल के दाम कम हो रहे हैं और हमारे देश में तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि की जा रही है, जिससे आम जनमानस परेशान है। वहीं कलियर में दरगाह को खोलने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में शहजाद अंसारी, राकिब, नसीम, जैनिस सैनी, जसविंदर जस्सी आदि उपस्थित थे।

किसानों को सब्सिडी युक्त डीजल मिले
मंगलौर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से बढ़ते डीजल और पेट्रोल के दामों पर चिंता जताई गई। कृषि उत्पादन मंडी परिसर स्थित भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की जा रही है इससे सबसे अधिक आम आदमी प्रभावित हो रहा है। किसान को महंगा डीजल खरीद कर खेती की सिंचाई करनी पड़ रही है, जबकि उसको उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। यूनियन की ओर से कहा गया कि किसानों को सब्सिडी के आधार पर डीजल उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर चौधरी रवि कुमार, संजय चौधरी, विवेक लोहान, धर्मेंद्र सिंह, चौधरी सुक्रम पाल सिंह, कुलदीप सैनी, योगेश शर्मा, अरविंद राठी, किरण पाल व इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed