फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress's speech on rising oil prices

पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Jul 2020 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congress's speech on rising oil prices
रुड़की। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में नगर निगम चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान केंद्र सरकार को जनविरोधी बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भाजपा की प्रदेश सरकार भी जनता की भावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर पा रही।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी, पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक के नेतृत्व में नगर निगम चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास एकत्र हुए। यहां पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारी पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से पेट्रोल पंप के बजाय पास में प्रदर्शन करने का आग्रह किया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप से थोड़ा हटकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केवल जुमलों की सरकार है। जितने भी वादे केंद्र सरकार ने किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया। रोज डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर आम आदमी पर अतिरिक्त भार डाल दिया गया है।
विज्ञापन

जनता केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से परेशान है। लॉकडाउन के चलते पहले से परेशान लोगों पर सरकार महंगाई बढ़ाकर अतिरिक्त भार डाल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी। पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकारें दुर्भावना से काम कर रही हैं। विपक्षी दलों की आवाज को दबाया जा रहा है। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने भाजपा को पूंजीपतियों की पार्टी बताया और आरोप लगाया कि कुछ खास लोगों के हितों के लिए सरकार काम कर रही है। मौके पर चौधरी राजेंद्र सिंह, जितेंद्र पंवार, उम्मेद गाजी, भूषण त्यागी, श्रवण गोस्वामी, सुरेश शर्मा, मोहसिन, सालिम, राशिद कुरैशी, मकसूद हसन, मंजू कश्यप, एमएस सक्सेना, प्रिंस कुमार, रुबीना खान, यासमीन खान, मीरा धीमान, पंकज सोनकर, सरफराज, डॉ. अफजाल, मुनेश त्यागी, शोभा शर्मा, बेबी खन्ना, असलम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कांग्रेसियों ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन
पिरान कलियर। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते रेट के विरोध में कांग्रेसियों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कीमतें वापस लेने की मांग की। सोमवार को पिरान कलियर सोहलपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी राज में महंगाई आसमान छू रही है। आम लोगों का जीवन अस्तव्यस्त है। ऐसे में सरकार विफल साबित हो रही है। आईटी सेल के विधानसभा अध्यक्ष इसरार शरीफ ने कहा कि बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम आम जनमानस पर प्रभाव डाल रहे हैं। इस मौके पर नाजिम त्यागी, गुलसाद सिद्दीकी, इसरार शरीफ, सुभाष सैनी, अमजद मलिक, मोबिन अल्वी, पप्पू पीरजी, नोमी मियां, फरीद मलिक, शहजाद अंसारी, सादिक मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed