फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress MLAs held a meeting on SIR

Roorkee News: एसआईआर पर कांग्रेस विधायकों ने की बैठक

Thu, 09 Apr 2026 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Congress MLAs held a meeting on SIR
जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बुधवार को कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद के रामपुर स्थित कार्यालय में कांग्रेस विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से एसआईआर के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से मांग की कि जिन लोगों की अब तक मैपिंग नही हो सकी है उन्हें चिह्नित कर उनके घर-घर जाकर प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके लिए उनकी ओर से बनाए गए बीएलओ के सहयोग की जरूरत पड़ी तो उनको लिया जाए। विधायकों ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से लिया जाएगा और उनके त्वरित समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


सभी जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की गई ताकि क्षेत्रीय विकास को नई गति मिल सके। अध्यक्षता करते हुए विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नही की जाएगी और हर समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं विधायक काजी निजामुद्दीन ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी को एकजुट होकर साथ काम करने की आवश्यकता बताई। बैठक में प्रशासन से मांग की गई कि बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं जिससे एसआईआर का कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा हो सके। बैठक में भगवानपुर विधायक ममता राकेश, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, राव अफजल, ताज मोहम्मद सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed