फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress gave slogans, BJP worked

कांग्रेस ने 55 सालों में नारे दिए और भाजपा ने सात सालों में काम किए

Thu, 30 Sep 2021 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress gave slogans, BJP worked
रुड़की रामनगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपध्या - फोटो : ROORKEE
रुड़की। कुरुक्षेत्र के सांसद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने 55 सालों में केवल नारे दिए हैं, जबकि भाजपा ने सात सालों में काम किए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट में ओबीसी से 27 सांसदों को मंत्री बनाकर यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस ने केवल ओबीसी के लिए झूठे वादे किए और भाजपा ने वास्तविक सम्मान दिलाया है।
विज्ञापन

स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा के सात साल के कार्य कांग्रेस के 55 सालों के राज पर भारी हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि ओबीसी आयोग के बिल को केंद्र सरकार ने जब लोकसभा में पास किया तो राज्यसभा में कांग्रेस के विरोध के चलते और भाजपा के पास पर्याप्त संख्या न होने के चलते बिल पास नहीं हो सका। भाजपा दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई तो दोनों सदनों में बिल पास कर अपना वादा निभाएगी। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार के समय ओबीसी के 27 सांसदों को मंत्री बनाकर यह साबित किया है कि भाजपा में ही ओबीसी को सम्मान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अब पूरा ओबीसी समाज भाजपा के साथ खड़ा है। इससे पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पूर्व दर्जाधारी श्यामवीर सिंह सैनी के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, सचिव किरन सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल, विजय सैनी, नाथीराम सैनी, संजय कुमार, प्रदीप सचदेवा और पार्षद संजय कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed