Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress demonstrations on increase in prices of petrol diesel

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congress demonstrations on increase in prices of petrol diesel
रुड़की। पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि से नाराज कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। साथ ही केंद्र सरकार पर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया। इस बीच कांग्रेसियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपकर वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की के महानगर अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर गुस्सा जताया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में लगातार वृद्धि कर लोगों से जबरन वसूली की जा रही है। देश एक तरफ महामारी से लड़ रहा है तो दूसरी तरफ महंगाई बढ़ाई जा रही है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, पार्षद रविंद्र कुमार, नासिर हुसैन, सलीम, सरफराज अली, कुर्बान, श्रीगोपाल नारसन, कादिर कुरैशी और उम्मेद गाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एनएसयूआई का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
रुड़की। देश में पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही एक ज्ञापन जेएम को सौंपा। सोमवार को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में हो रही वृद्धि से आम जनता खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस वृद्धि पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। साथ ही कॉलेज के छात्र-छात्राओगं को परिचत पत्र के आधार पर पचास फीसदी शुल्क माफ किया जाए। इस दौरान हर्ष चौधरी, अभिजीत सिंह, रवि तोमर, कार्तिक चौधरी, प्रिंस चौधरी, गौतम चौधरी, भारत त्यागी, विजय तयागी, हर्ष त्यागी और प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed