फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress angry over opening of dargah in lockdown

लॉकडाउन में दरगाह खुलवाने पर भड़की कांग्रेस

Thu, 23 Jul 2020 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress angry over opening of dargah in lockdown
कलियर में मंदिर व दरगाह खोलने की मांग को लेकर राज्य सरकार का पुतला फूंकते कांगेस कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
लॉकडाउन के कारण चार महीने से बंद पिरान कलियर की दरगाह को खुलवाकर एक नेता को जियारत कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार और दरगाह प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। वहीं इसे जायरीनों की भावना के साथ खिलवाड़ बताया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण दरगाह 20 मार्च से बंद है। इस बीच बहुत से लोगों ने दरगाह में आकर जियारत करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने किसी को भी दरगाह में प्रवेश नहीं करने दिया। आरोप है कि पिछले दिनों भाजपा के एक नेता जियारत करने आए। प्रशासन और दरगाह प्रबंधन ने दरगाह खुलवाकर उन्हें जियारत करवाई। आरोप है कि भाजपा नेता एक कैबिनेट मंत्री के करीबी हैं, जिनके दबाव में प्रशासन ने दरगाह का दरवाजा खुलवाया। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को युवक कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पिरान कलियर में एकत्र हुए। उन्होंने भाजपा सरकार और दरगाह प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन और कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता सरकार के ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आरोप लगाया कि जब पूरे देश में धर्मस्थलों को बंद किया गया है, ऐसे में भाजपा नेताओं ने लॉकडाउन के दौरान मंदिर और दरगाह के दरवाजे खुलवाए। प्रदर्शनकारियों ने ऐसा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं चेतावनी दी कि अगर जल्दी ही कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में शमीम अहमद, परवेज अली, रईस अहमद, महरूफ सलमानी, राव फरमान, इसरार शरीफ, शहजाद अंसारी, अफजल, अंजार, महबूब आलम, जिंदा हसन, कुर्बान, यूनुस, वसीम सलमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed