{"_id":"5fd7af238ebc3e3b6366ed32","slug":"compost-will-be-made-by-disposing-of-organic-and-abiotic-waste-in-the-town-roorkee-news-drn3646580154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में जैविक व अजैविक कूड़े का निस्तारण कर बनेगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे में जैविक व अजैविक कूड़े का निस्तारण कर बनेगी खाद
विज्ञापन
लक्सर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का लोकार्पण करते नगर पालिका चेयरमैन अंबरीश गर्ग, अधिशास?
- फोटो : ROORKEE
आपके घरों से रोजाना निकलने वाला कूड़ा अब नगरपालिका की आमदनी का जरिया बनेगा। पालिका प्रशासन की ओर से तैयार कराए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का सोमवार लोकार्पण हो गया। अब यहां कस्बे के जैविक और अजैविक कूड़े का तत्काल निस्तारण कर इससे खाद तैयार की जाएगी। यही नहीं, कूड़े से निकलने वाली पॉलिथीन को भी अलग कर कंपैक्टर मशीन से प्लास्टिक की सिल्लियां बनाकर बेची जाएंगी। इससे न केवल पालिका की आमदनी बढ़ेगी बल्कि कस्बा भी साफ सुथरा होगा।
लक्सर नगरपालिका की ओर से विकासखंड के नरोजपुर गांव के पास कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया गया है। अभी तक कस्बे से निकलने वाला कूड़ा यहीं डंप किया जा रहा था। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्देश दिए थे कि सभी स्थानों पर वैज्ञानिक तरीके से कूड़े का निस्तारण किया जाए। इसके मद्देनजर पालिका प्रशासन ने कस्बे में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना का काम शुरू किया था। काम पूरा होने पर सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष अंबरीष गर्ग, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात और सभासदों ने संयुक्त रूप से प्लांट का लोकार्पण किया। इस प्लांट में अब कस्बे का सारा जैविक और अजैविक कूड़ा इकट्ठा कर लाया जाएगा।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष अंबरीष गर्ग ने कहा कि प्लांट चलने के बाद कस्बे के जैविक और अजैविक कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा। इस अवसर पर सभासद सचिन मित्तल, विकास खटाणा, भूपेंद्र निगम, डॉ. करुणेश शर्मा, मनीष गोयल, रतेंद्र तिवारी, कुलदीप कुमार, बिजेंद्र पांचाल, पूर्व चेयरमैन राम सिंह वाल्मीकि, राहुल गर्ग, रमेशचंद धीमान, हिमांशु गोयल, अजय नारायण खाती, गुल शनव्वर, प्रमोद त्यागी, दिनेश शर्मा, उमेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, ताहिर हसन, बीरबल, लक्ष्मण कुमार, अच्छन, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
इस तरह होगा कूड़ा निस्तारण
अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात ने बताया कि प्लांट में कूड़ा पहुंचने के बाद कर्मचारी सबसे पहले जैविक और अजैविक कूड़े को अलग करेंगे। इसके बाद जैविक कूड़े से खाद तैयार की जाएगी। अजैविक कूड़े को वैज्ञानिक विधि से निस्तारित किया जाएगा। कूड़े में आने वाली पॉलिथीन को भी अलग कर प्लांट में लगे कंपैक्ट मशीन में गलाकर सिल्लियां तैयार की जाएंगी।
--
कंपनी ने निशुल्क लगाया है 25 लाख का प्लांट
नरोजपुर गांव के पास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड परिसर में ही अक्तूबर 2019 में प्लांट का काम शुरू हुआ था। वैसे तो इसकी लागत 25 लाख रुपये है, लेकिन नगरपालिका ने इसके लिए कोई रकम नहीं दी है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अंबाला की पूजा इंसुलेशन कंपनी ने इसे निशुल्क लगाया है। हालांकि, कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका प्रशासन की ओर से हर महीने कंपनी को दो लाख रुपये चुकाए जाएंगे।
--
रोजोना पांच टन निकलता है कूड़ा
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कस्बे में रोजाना पांच टन कूड़ा निकलता है। प्लांट में इसका निस्तारण कर जैविक खाद तैयार की जाएगी। खाद बोरे में पैक कर प्लांट से ही किसानों को बेची जाएगी। इसके अलावा प्लास्टिक की सिल्लियां भी तैयार होंगी। जिसे कंपनी के अलावा पालिका प्रशासन बाहर भी सप्लाई कर अपनी आमदनी बढ़ाएगा।