{"_id":"65736d80f615c69c08030876","slug":"complaint-on-forcibly-cutting-of-poplar-trees-from-the-farm-roorkee-news-c-5-1-drn1030-303617-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: खेत से पॉपुलर के पेड़ जबरन काटने पर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: खेत से पॉपुलर के पेड़ जबरन काटने पर की शिकायत
विज्ञापन
I
II रामपुर रायघटी गांव के पास अपने खेत में खड़े पॉपुलर के पेड़ जबरन काटने का विरोध करने पर गांव का ही व्यक्ति मारपीट करने पर उतारू हो गया। खेत स्वामी ने उपजिलाधिकारी लक्सर से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
I
I
I
Iरामपुर रायघटी गांव निवासी चंद्रपाल ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी लक्सर को शिकायतपत्र देकर बताया कि उसकी कृषि भूमि रामपुर रायघटी के पास है। इसमें प्रार्थी ने पॉपुलर के करीब 500 पेड़ लगा रखे हैं। चंद्रपाल का आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति उसके खेत में खड़े पॉपुलर के पेड़ों को काटना चाह रहा है। चंद्रपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को उक्त व्यक्ति खेत में घुसकर पेड़ काटने लगा।
I
Iसूचना पर चंद्रपाल खेत में पहुंचा और अपने पॉपुलर के पेड़ों को काटने से मना किया तो उक्त व्यक्ति मारपीट पर उतारू हो गया। चंद्रपाल ने किसी तरह उक्त व्यक्ति को अपने पेड़ काटने से रोका। चंद्रपाल ने उप जिलाधिकारी लक्सर से शिकायत कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। उप जिलाधिकारी लक्सर गोपाल सिंह चौहान ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया है।I