फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Complainant started fast, Naib Tehsildar held talks

Roorkee News: शिकायतकर्ता ने शुरू किया अनशन, नायब तहसीलदार ने की वार्ता

Tue, 11 Nov 2025 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Complainant started fast, Naib Tehsildar held talks
विधायक निधि से सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा रहे ग्रामीण ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मंगलवार से अनशन शुरू कर दिया। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीण के घर पहुंचकर उन्हें मामले में जांच शुरू होने की जानकारी दी।
विज्ञापन




लक्सर तहसील के दरगाहपुर गांव निवासी कपिल कुमार गोयल ने गांव में विधायक निधि से सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रशासन को मामले की शिकायत की है। कपिल कुमार ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार से अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


मामले में शिकायत मिलने पर एसडीएम सौरभ असवाल ने तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया है। मंगलवार को नायब तहसीलदार ने कपिल कुमार के घर पहुंचकर उन्हें बताया कि उनकी शिकायत पर मामले की जांच शुरू हो गई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत पर तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के आदेश दिए गए है। जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed