{"_id":"5fb172468ebc3e9bf46236ca","slug":"commuters-created-uproar-when-buses-were-not-available-roorkee-news-drn3620039110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें नहीं मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें नहीं मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। रोडवेज बस अड्डे पर रविवार की सुबह दिल्ली समेत अन्य जगहों के लिए बसें नहीं मिलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। बताया गया है कि कुछ कर्मचारियों के अवकाश पर होने के चलते सभी बसें नहीं चल पाईं। वहीं डिपो अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भैया दूज के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
दीपावली और भैया दूज पर्व पर अपने घरों और रिश्तेदारी में जाने के लिए लोग रोडवेज बसों का सहारा लेते हैं। हालांकि कोरोना के चलते इस बार सड़कों पर भीड़ कम दिखाई दे रही है, लेकिन रविवार को सभी बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हुई। बताया गया है कि रुड़की डिपो से रोजाना 14 बसों का संचालन दिल्ली के लिए होता है, लेकिन कर्मचारियों के अवकाश के कारण नौ बसों का ही संचालन हो पाया। इसके अलावा त्योहार के चलते यात्रियों की संख्या भी ज्यादा थी। रविवार की सुबह करीब 10 बजे काफी यात्री रोडवेज बस अड्डे पर जमा हो गए। बसें नहीं मिलने के कारण यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। स्टेशन अधीक्षक विवेक कपूर ने बताया कि भैया दूज त्योहार के मद्देनजर सोमवार को अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।