{"_id":"5fcd20618ebc3ecfc650eb9f","slug":"commotion-of-farmers-in-sugar-mill-at-ghatauli-roorkee-news-drn36391956","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतोली को लेकर शुगर मिल में किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतोली को लेकर शुगर मिल में किसानों का हंगामा
विज्ञापन
रुड़की। लिब्बरहेड़ी शुगर मिल में गन्ना की घाटतौली का आरोप लगाकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। इसके चलते करीब ढाई घंटे तक गन्ने की पेराई बंद रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सहायक गन्ना आयुक्त और सीओ मंगलौर ने किसानों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पांच अन्य कांटों पर गन्ने से भरी ट्रॉली का तौल कराया गया तो करीब 50 किलो घटतौली की बात सामने आई। मामले में गन्ना समिति के सचिव की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलौर क्षेत्र के किसान धर्मेंद्र सिंह शनिवार देर शाम करीब सात बजे लिब्बरहेड़ी शुगर मिल में अपनी गन्ने की ट्रॉली लेकर पहुंचे थे। धर्मेंद्र का कहना है कि उन्होंने बाहर से ही ट्रॉली का वजन करा लिया था। इसके बाद शुगर मिल में ट्रॉली का वजन कराया गया तो करीब एक कुंतल गन्ना कम निकला। इसके बाद किसानों ने घटतौली का आरोप लगाकर गन्ना तौल से इनकार कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह और सीओ मंगलौर अधीनस्थों के साथ शुगर मिल पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद किसान किसी तरह शांत हुए।
अधिकारियों के आश्वासन पर ट्रॉली को शुगर मिल से बाहर अन्य तौल कांटे पर ले जाकर वजन कराया गया। बताया जा रहा है कि मिल में करीब 50 किलो की घटतौली मिली है। इस पर गन्ना विभाग के अधिकारियों ने नाराजगी जताई। वहीं, सहायक गन्ना आयुक्त के आदेश पर लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति के सचिव जय सिंह ने शुगर मिल के अधिकारियों के खिलाफ घटतौली को लेकर मंगलौर कोतवाली में तहरीर दी है। सहायक गन्ना आयुक्त ने बताया कि मामले में तहरीर दी गई है।