{"_id":"5f0365628ebc3e42d4747bed","slug":"common-strategy-created-to-stop-kawandis-roorkee-news-drn3492187175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों को रोकने के लिए बनाई साझा रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों को रोकने के लिए बनाई साझा रणनीति
विज्ञापन
लक्सर (रुड़की)। कांवड़ियों को रोकने के लिए हरिद्वार, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर साझी रणनीति पर मंथन किया। इस दौरान तय किया गया कि बॉर्डर पर दोनों ओर 24 घंटे सभी वाहनों की गहनता के साथ जांच चेकिंग की जाएगी। इसके बाद आगे जाने दिए जाएगा।
कोरोना के चलते इस बार सरकारों ने कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद कांवड़ियों के हरिद्वार आने की संभावना के मद्देनजर पुलिस प्रशासन चौकसी बरत रहा है। पड़ोसी राज्यों से भी सहयोग लिया जा रहा है। सोमवार को लक्सर में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और बिजनौर के अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश से आए अधिकारियों ने बताया कि कई माध्यमों से लोगों को कांवड़ यात्रा रद्द होने की जानकारी दी जा रही है, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर बॉर्डर पार कर हरिद्वार की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं।
सीओ राजन सिंह ने कहा कि बाहर से आने वाले वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है। गाड़ी में मौजूद लोगों का पहचान पत्र भी देखा जा रहा है। किसी जरूरी कार्य से आने वालों को ही उत्तराखंड में प्रवेश करने दिया जाएगा। बैठक में पुरकाजी के कोतवाल सुभाष कुमार गौतम, बिजनौर के सीओ सदर कुलदीप गुप्ता, मुजफ्फरनगर के एसडीएम सदर दीपक कुमार, कोतवाल मंडावर लव सिरोही, लक्सर कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी, कस्बा चौकी के दरोगा यशवीर सिंह नेगी मौजूद थे।