{"_id":"5706ad334f1c1b7d26c8132a","slug":"colliding-with-the-truck-parked-loader-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराया लोडर, ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराया लोडर, ड्राइवर की मौत
hridwar uttrakhanda india
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
नारसन। मरम्मत के लिए सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे से लोडर टकरा गया। लोडर की रफ्तार तेज होने से उसका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे पहले कि उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ड्राइवर मुजफ्फरनगर यूपी का रहने वाला है।
विज्ञापन
हरिद्वार दिल्ली हाइवे पर बॉर्डर के पास नारसन खुर्द में बृहस्पतिवार को एक ट्रक खराब हो गया। ड्राइवर ने मरम्मत के लिए उसे हाइवे किनारे कच्चे में खड़ा किया हुआ था। ट्रक की मरम्मत चल रही थी कि इसी बीच मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहा एक लोडर ट्रक में जा भिड़ा। लहुलुहान ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त अमित पुत्र महिपाल निवासी गांधीनगर कॉलोनी मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में हुई। नारसन चौकी प्रभारी सुखपाल मान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया और परिजनों को खबर की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ट्रक हाइवे किनारे कच्ची जगह पर खड़ा था, लोडर ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ने पर अचानक वह ट्रक के पीछे जा टकराया। गनीमत रही कि इस दौरान ट्रक के पीछे कोई मौजूद नहीं था। चौकी प्रभारी सुखपाल मान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन