फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Col Kothiyal should be the face of CM post from AAP: Sisodia

मैं जनता से पूछता हूं क्या कोठियाल हों उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: सिसोदिया

Thu, 22 Jul 2021 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Col Kothiyal should be the face of CM post from AAP: Sisodia
रुड़की। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘मैं उत्तराखंड की जनता से यह सवाल पूछने आया हूं कि क्या कर्नल (रि.) अजय कोठियाल पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हों।’ इस दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ निकम्मी, भ्रष्टाचारी और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाली सरकार है तो दूसरी तरफ अजय कोठियाल जैसे देशभक्त। अब प्रदेश की जनता को तय करना है कि वह किसका साथ देगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान मनीष सिसोदिया ने कर्नल (रि.) अजय कोठियाल को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। प्रदेश की जनता के पास दो विकल्प हैं। एक तरफ भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाली भाजपा सरकार है तो दूसरी तरफ कर्नल (रि.) अजय कोठियाल जैसे देशभक्त। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बार-बार मुख्यमंत्री का चेहरा बदल रही है।
विज्ञापन

पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत, फिर तीरथ सिंह रावत और अब पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया। ऐसे में जनता को साफ नजर आ रहा है कि भाजपा की क्या मंशा है। प्रदेश से लोग लगातार पलायन कर रहे हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है। प्रदेश के लोगों की हालत खराब हो गई है। आप पलायन और बेराजगारी को रोकने के लिए अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी। सिसोदिया ने कहा कि वह आज उत्तराखंड की जनता से एक सवाल पूछने आए हैं कि क्या वह अजय कोठियाल को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है। अगर हां, तो उन्हें पार्टी का साथ देना होगा। इस दौरान अजय कोठियाल, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, उपाध्यक्ष शारिक अफरोज, कार्यकारी सदस्य अमजद उस्मानी, राजू विराटिया, सुनील सिंघल, संजय तिवारी, डॉ. नरेंद्र, जितेंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोठियाल को बार-बार कहा कट्टर देशभक्त
प्रेसवार्ता के दौरान मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोला, लेकिन कांग्रेस का नाम तक नहीं लिया। इस दौरान उन्होंने कोठियाल को बार-बार कट्टर देशभक्त कहकर संबोधित किया। इसे लेकर राजनीति के जानकारों का कहना है आप भी देशभक्ति का मुद्दा उठा रही है। वजह, प्रदेश में सैन्य पृष्ठभूमि के मतदाता कई सीटों पर अहम भूमिका निभाते हैं और सीधे जीत के द्वार तक ले जाते हैं।
--
सिसोदिया का भव्य स्वागत, शतचंडी महायज्ञ में हुए शामिल
नारसन बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की/नारसन। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नारसन बॉर्डर पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे रुड़की में जीवनदीप आश्रम पहुंचे और शतचंडी महायज्ञ व भागवत कथा में भाग लेकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया।

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे मनीष सिसोदिया नारसन बॉर्डर पर कार से पहुंचे। यहां पहले से मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे रुड़की में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज के जीवनदीप आश्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने शतचंडी महायज्ञ और भागवत कथा में भाग लिया। साथ ही स्वामी यतींद्रानंद गिरि से वार्ता की। इस दौरान बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान महामंडेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनके परिवार का उनसे बहुत पुराने संबंध है। आश्रम में कांग्रेस, बसपा, सपा, भाजपा सभी दलों के लोग हवन कर गए हैं और धर्म में राजनीति नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह मां भगवती से सभी के मंगल की कामना कर रहे हैं। उत्तराखंड में सरकार किसकी बनेगी, यह प्रदेश की जनता ही तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed