{"_id":"6495e6466acea9242d00e734","slug":"cm-will-open-the-box-for-development-works-in-roorkee-roorkee-news-c-5-1-drn1032-184831-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 28 जून को रुड़की में विकास कार्यों के लिए पिटारा खोलेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 28 जून को रुड़की में विकास कार्यों के लिए पिटारा खोलेंगे सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर कसी कमर, तैयारियों को परखने पहुंचे कैबिनेट मंत्री और सांसद
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की कवायद तेज हो गई है। 28 जून को रुड़की में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा होगी। जिसमें सीएम विभिन्न योजनाओं की घोषणा और शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रुड़की पहुंचकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। सरकार जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए पहली बार कड़े कानूनों का प्रावधान किया गया है, ताकि कोई भी मेहनतकश प्रतिभावान युवाओं का हक न छीन सके। कहा कि सरकारी विभागों में चरणबद्ध तरीके से नौकरियों की प्रक्रिया जारी है। सरकार रोजगार के साधन उपलब्ध कराने का काम कर रही है।
विज्ञापन
सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही हैं। इस बार रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों पर पहुंच रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान के निमित्त प्रत्येक पदाधिकारियों को हर बूथ पर जाकर संपर्क करना है। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को लाभ पहुंच रहा है। जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि आयुष्मान और उज्ज्वला योजना से घर-घर लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
बैठक में महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, मयंक गुप्ता ,पवन तोमर, मनोहर लाल शर्मा, राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भीम सिंह, राजबाला सैनी, पंकज नंदा, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, संजय त्यागी, पार्षद संजय कश्यप, अनूप राणा, चंद्र प्रकाश बाटा, पूर्व विधायक चंद्रशेखर, श्यामवीर सैनी, पार्षद सुबोध चौधरी आदि मौजूद रहे।