फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Clinic sealed without registration

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा क्लीनिक सील

Wed, 15 Jan 2020 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Clinic sealed without registration
भगवानपुर क्षेत्र के रायपुर स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी करती स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम। - फोटो : ROORKEE
सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से एक निजी क्लीनिक पर छापामारी की। छापामारी में टीम ने क्लीनिक संबंधी दस्तावेजों की जानकारी ली। इस दौरान क्लीनिक संचालक टीम को अपनी डिग्री और क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। साथ ही एक रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भेज दी। अग्रिम कार्रवाई पूरी न होने तक क्लीनिक को न खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र स्थित रायपुर में चल रहे ज्योति क्लीनिक की किसी ने सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी से शिकायत की थी। क्लीनिक की लगातार मिल रही शिकायतों को सीएमओ ने गंभीरता से लिया। सीएमओ ने भगवानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोह को क्लीनिक पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश पर बुधवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही, नायब तहसीलदार ज्ञान सिंह चौहान समेत निर्दोष सैनी, संजीव, मोहम्मद हसीन, भोपाल, अंकुर समेत क्लीनिक पर पहुंची। डॉ. सिरोही ने बताया कि क्लीनिक संचालक से डिग्री और क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज दिखाने की बात कही, लेकिन क्लीनिक संचालक न ही डिग्री और न ही रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने क्लीनिक में रखी दवाइयों की और उनके बिल संबंधी दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान टीम को दवाइयों का कोई रिकार्ड भी नहीं मिला। ऐसे में टीम ने दवाइयों को सील कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। क्लीनिक संचालक अपनी डिग्री और क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर क्लीनिक को सील कर दिया गया है। एक रिपोर्ट तैयार सीएमओ को भेजी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ के निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उधर टीम की कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चल रहे क्लीनिक और मेडिकल संचालकों में खलबली मच गई। कई मेडिकल संचालक अपने मेडिकल के शटर बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed