फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Clearing the way for drainage on Shivapuram and Paniyala Road

Roorkee News: शिवपुरम और पनियाला रोड पर जलनिकासी का रास्ता साफ

Sat, 14 Feb 2026 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Clearing the way for drainage on Shivapuram and Paniyala Road
नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पैमाइश कर नाला निर्माण के लिए निशानदेही की और रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार रहीमपुर में कब्रिस्तान की चहारदीवारी का कुछ हिस्सा भी अतिक्रमण में है।
विज्ञापन


संयुक्त पैमाइश में यह निर्णय लिया गया है कि शिवपुरम क्षेत्र से निकलने वाले बरसाती पानी को खेतों के रास्ते शीला खाला तक पहुंचाने के लिए एक कच्चा नाला खोदा जाएगा। इस प्रस्तावित नाले के निर्माण से शिवपुरम पूर्वी, शिवपुरम पश्चिमी, कृष्णानगर, शिव विहार और पनियाला रोड सहित आसपास के इलाकों में रहने वाली करीब 25 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




हर साल बरसात के दौरान इन क्षेत्रों में सड़कों और घरों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पैमाइश के दौरान यह भी सामने आया कि नाले के निर्माण में कुछ स्थानों पर बाधाएं हैं। इसी क्रम में रहीमपुर क्षेत्र में स्थित कब्रिस्तान की चहारदीवारी का एक हिस्सा हटाना या तोड़ने की भी सिफारिश की गई है। इसका करीब डेढ़ मीटर हिस्सा सरकारी जमीन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी शीलाखाला तक नाला खोदने में कई स्थानों पर विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही कार्ययोजना को अंतिम रूप देकर नाले की खोदाई शुरू कराई जाएगी। नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन को भी रिपोर्ट सौंपी गई है। जल्द ही नाला निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।



-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed