{"_id":"57f1540a4f1c1b9074577658","slug":"civil-hospital-free-blood-check-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में नि:शुल्क रक्त जांचें शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में नि:शुल्क रक्त जांचें शुरू
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधाओं के लिए पैथोलॉजी लैब में 30 जांचे नि:शुल्क कर दी गईं हैं। रविवार को गांधी जयंती पर सीएमएस डा. संजय कंसल ने अस्पताल में इस सुविधा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
सीएमएस डा. संजय कंसल ने बताया कि अब पैथोलॉजी लैब सुबह आठ से रात आठ बजे तक खुल रहेगी। दो अक्तूबर से अस्पताल ने खून की 30 जांचों को नि:शुल्क कर दिया गया है। इससे मरीजों को लाभ मिलेगा। इन जांचों में डेंगू, सीबीसी, मलेरिया, एचआईवी, टीएलसी, डीएलसी समेत 30 जांचे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क जांच से अस्पताल प्रबंधन पर प्रत्येक वर्ष करीब 40 लाख रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर डा. एके मिश्रा, डा. एमएमपी सिंह, डा. टी खान, डा. प्रनम प्रताप सिंह, मैनेजर रामकेश गुप्ता, डा. रजत सैनी, एसपी बडोला, अक्षय लाल, पवन कश्यप, केके शर्मा, चंदेल जी, बीसी ममगईं एवं आरएस खत्री समेत अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन