फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Civil Hospital: Children will not get treatment till 15 February

सिविल अस्पताल : 15 फरवरी तक बच्चों को नहीं मिलेगा उपचार

Sun, 02 Feb 2025 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital: Children will not get treatment till 15 February
Iएकमात्र वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ गए अवकाश पर
विज्ञापन

I

Iसिविल अस्पताल में अगले पंद्रह दिन तक बच्चों को उपचार नहीं मिल सकेगा। दरअसल, अस्पताल के एकमात्र वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर चले गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में कोई अन्य बाल रोग विशेषज्ञ भी नहीं है। जिसके चलते बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ेगी।I
Iसिविल अस्पताल रुड़की में पहले से ही डॉक्टरों और स्टाफ की कमी चल रही है जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को हो रही है। रेडियोलोजिस्ट नहीं होने के कारण पिछले करीब छह माह से अधिक समय से अल्ट्रासाउंड बंद पड़े हैं। अब सिविल अस्पताल के एकमात्र वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके मिश्रा एक से 15 फरवरी तक अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में अस्पताल में आने वाले बच्चों को उपचार नहीं मिल सकेगा। उधर, सिविल अस्पताल के अपर निदेशक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर गए हैं। फिर भी ध्यान रखा जाएगा कि बच्चों को कोई परेशानी न हो सके।
विज्ञापन

I
Iरोजाना होती से 30 से 40 की ओपीडीI
Iवरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ एके मिश्रा की ओपीडी में रोजाना करीब 30 से 40 बच्चों की ओपीडी होती है। जबकि अस्पताल में भर्ती बच्चों की निगरानी की भी जिम्मेदारी उनके ही ऊपर रहती है। उनके अवकाश पर जाने पर ओपीडी में आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच नहीं हो सकेगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed