फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   City roads submerged due to two hours of rain

दो घंटे की बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न

Thu, 19 Aug 2021 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
City roads submerged due to two hours of rain
भगवानपुर क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव में हुआ जलभराव। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। केवल दो घंटे की बारिश से शहर की गलियां और सड़कें जलमग्न हो गईं। जगह-जगह पानी भरने से लोगों को वाहन निकालने में भी परेशानी हुई। कुछ गलियों में पानी का जलस्तर इतना ज्यादा था कि लोगों को करीब एक घंटे पानी के कम होने का इंतजार करना पड़ा। शहर के नालों और नालियों की यह स्थिति तब है, जब नगर निगम शहर के नालों की सफाई करवा देने का दम भरता है।
विज्ञापन

कुछ दिन से बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार को साढ़े 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ ही देर में झमाझम बारिश होने लगी। इस दौरान करीब दो घंटे लगातार बारिश हुई। ऐसे में जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा खराब स्थिति रामपुर चुंगी और उसके आसपास के इलाकों में देखने को मिली। यहां हर गली में पानी भरा हुआ था। सड़कों पर भरे पानी के चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए। इसके अलावा अंबर तालाब में भी सड़कों पर पानी ऐसे बह रहा था, मानो बड़ा नाला बह रहा हो। वहीं बाजार की सड़कें भी लबालब हो गईं। कई जगह लोगों को गलियों से निकलने के लिए करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। वहीं पानी के साथ सड़कों पर बह रहे कूड़े से स्थिति ज्यादा खराब हो गई। इसके अलावा शहर के नेहरू नगर, मिलापनगर, मयूर विहार कॉलोनी, शेरपुर, सती मोहल्ला, आदर्शनगर सुभाषनगर, राजेंद्रनगर, अशोकनगर, भारतनगर ढंडेरा, चंद्रपुरी, श्यामनगर, जलालपुर, शिवाजी कॉलोनी, राजबिहार कॉलोनी आदि में भी सड़कों और गलियों में जलभराव हुआ। यहां जलभराव होने से लोगों को सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया। बारिश के बाद हुए जलभराव से नगर निगम के दावों की पोल खुलती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed