फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   CID arrived to investigate gang war

गैंगवार की जांच को पहुंची सीबीसीआईडी

Thu, 15 Dec 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Thu, 15 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
दो साल पहले रुड़की उपकारागार के बाहर हुई गैंगवार के मामले में जांच के लिए बृहस्पतिवार को सीबीसीआईडी टीम गंगनहर कोतवाली पहुंची। कोतवाली में पड़ताल के बाद टीम ने मौका मुआयना किया। साथ ही जेल पहुंचकर भी पड़ताल की।
विज्ञापन


वर्चस्व को लेकर कुख्यात सुनील राठी और चीनू पंडित के बीच तनातनी जगजाहिर है। उसी बीच लगभग दो साल पहले रुड़की जेल से चीनू पंडित की रिहाई हो रही थी। उसे लेने के लिए उसके समर्थक पहुंचे हुए थे। तभी कार सवारों ने चीनू और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। मामले में सुनील राठी का शूटर कुख्यात अमित भूरा का नाम सामने आया था। उस पर एक-47 से फायरिंग का आरोप है। घटना में गोलीबारी के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चीनू पंडित बाल-बाल बच गया था। वारदात के दो साल बाद जांच के लिए बृहस्पतिवार को सीबीसीआईडी की टीम देहरादून से रुड़की पहुंची। सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पहले गंगनहर कोतवाली और फिर घटनास्थल का मौका मुआयना कर जेलकर्मियों से जानकारी जुटाई। गंगनहर प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि रुड़की जेल पर हुई गैंगवार की घटना की जांच के लिए सीबीसीआईडी की टीम आई थी। जानकारी लेने के बाद लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed