फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Church case: Police is investigating the location of the named accused

र्च प्रकरण: नामजद आरोपियों की लोकेशन खंगाल रही पुलिस

Thu, 13 Jan 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Church case: Police is investigating the location of the named accused
चर्च में बवाल के मामले में पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक चलाने वालों पर पैनी नजर है। पुलिस इनकी मोबाइल लोकेशन भी खंगाल रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस मामले में और लोगों की गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन

छह अक्तूबर को सोलानीपुरम स्थित चर्च में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ की गई थी। साथ ही प्रार्थना करने वालों से मारपीट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने भाजपा और विहिप के सात नेताओं को नामजद करते हुए 250 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, घटना वाली रात ही एक महिला ने चर्च से जुड़े लोगों पर दो-दो लाख रुपये और नौकरी का लालच देकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने चर्च प्रमुख समेत सात लोगों पर एससी-एसटी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने भाजपाइयों पर भी एससी-एसटी की धारा लगाई थी। हालांकि. बाद में दोनों पक्षों से एससी-एसटी की धारा हटा दी गई थी।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मंगलवार रात विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री शिव प्रसाद त्यागी और बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुनील कश्यप को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। इससे हिंदू संगठनों और चर्च से जुड़े लोगों में खलबली मच गई थी। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार रात भी संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। बताया जा रहा है कि कई लोगों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चर्च प्रकरण से जुड़े दोनों पक्षों के लोगों के व्हाट्सएप, फेसबुक पर नजर रखी जा रही है। इनकी मोबाइल लोकेशन भी खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले में और गिरफ्तारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed