{"_id":"5eee47178ebc3e43106ce752","slug":"chinese-soldiers-cheat-with-deception-roorkee-news-drn34767067","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा कॉलोनी में पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा कॉलोनी में पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। नंदा कॉलोनी विकास समिति और पूर्व सैनिकों की ओर से संतोषी मंदिर में भारत चीन सीमा पर गलवां में शहीद सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष बचन सिंह नेगी ने कहा कि चीनी सैनिकों ने हमारे जवानों पर धोखे से प्रहार किया है। आमने सामने की लड़ाई होती तो भारत का एक जवान दुश्मन के 20 जवानों को मार सकता था। इस प्रहार का सरकार को कार्रवाई करके जवाब देना चाहिए। सरकार जरूरत पड़ने पर बॉर्डर पर जाने के लिए पूर्व सैनिक को दोबारा हथियार पकड़ा सकती है। इस मौके पर लोगों ने चीनी सामान न खरीदने की भी शपथ ली। इस अवसर पर चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भगवती प्रसाद, प्रभाकर सिंह, मनमिंदर नेगी, प्रेम सिंह, कप्तान सिंह, ब्रिजमोहन, प्रेम कंडारी, महिला अध्यक्ष अनिता रावत, सुलोचना, प्रभादेवी, रीना, चंपा, पिंकी, इंदू, दीपा, विनीता, सुनीता जोशी, संतोषी, जानकी, आशा, रीना पंवार, रेखा कन्वासी, गुड्डी गौर, नंदिनी, संगीता, स्नेहलता, हिमानी आदि मौजूद रहे।
-फोटो
चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। स्वदेशी जागरण मंच हरिद्वार की ओर से चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर चीनी सामान के बहिष्कार का आह्वान किया किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चीन के सामानों के बहिष्कार से ही दुश्मन को कमजोर किया जा सकता है।
बीएसएम तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पहले शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। इस मौके पर जिला महिला प्रमुख नीरज सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी मीनू, जिला कोष प्रमुख रेनू शर्मा, जिला संपर्क प्रमुख पूनम त्यागी, जिला सह विचार विभाग प्रमुख सुनीता मिनोचा व सदस्य रजनी शर्मा, अंजू सिंह, मनिंदर कौर, शोभा शर्मा, सुनीता देवी, पूनम चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहीदोें के परिवार को 20 लाख दे सरकार
पिरानकलियर। कलियर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मौसम अली ने भारत सरकार से देश के वीर सैनिकों की शहादत का बदला लेने की मांग की। कहा कि सभी को चीनी सामान का बहिष्कार करना चाहिए और स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने सरकार से शहीद हुए जवानों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार वालों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर मुंतजिर, अनीस, वकार, आलम, खालिक, जावेद व शायान आदि मौजूद रहे।
चीनी की नापाक हरकतों की निंदा की
लंढौरा। जमीयत उलेमा ए हिंद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुफ़्ती रियासत अली ने नेपाल और चीन की नापाक हरकतों की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने देश के शहीद हुए जवानों को खिराज ए अकीदत पेश की। उन्होंने कहा कि हम सभी इस मुश्किल घड़ी में सरकार के साथ खड़े हैं।
मदरसा इमदादुल इस्लाम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुफ़्ती रियासत अली ने कहा कि नेपाल और चीन जिस तरह हमारी सरहदों में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने सरहदों की हिफाजत कर रहे शहीद जवानों को खिराज ए अकीदत पेश करते हुए कहा कि पूरी मुस्लिम कौम इस मुश्किल घड़ी में हुकूमत के साथ है। सरकार को चाहिए कि चीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। नगर पालिका के चेयरमैन शहजाद खान ने भी लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौलाना नवाब अली, प्रधान गय्यूर आलम, कारी सुलेमान, वहीद अहमद, इदरीस अहमद, महबूब आलम, जुल्फिकार अली व अफजल आदि मौजूद रहे।