फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Children's pastimes of Shri Krishna captivated the mind

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं प्रस्तुत कर मोहा मन

Fri, 27 Aug 2021 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Children's pastimes of Shri Krishna captivated the mind
रुड़की दिल्ली रोड स्थित आनंद स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी के कार्यक्? - फोटो : ROORKEE
रुड़की। आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने नृत्य और नाटिका पेश कर अतिथियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन श्रीकृष्ण वेष सज्जा, श्रीकृष्ण रूप सज्जा, मटकी निर्माण और भक्ति गीत प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। साथ ही श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मन मोह लेने वाले भजनों पर नृत्य-नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं। इस दौरान छात्र दक्ष, अंशुमन, अर्णव, तनिष्का, वैष्णवी, पूर्वी, गौरी, दिविशा, वंशिका धीमान, समृद्धि, काव्या, ध्वनि, अनन्या और कर्मण्या आदि ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने कहा कि हर एक मनुष्य में श्रीकृष्ण विद्यमान है। वह अपने श्रेष्ठ कार्यों से ईश्वर बनने की क्षमता रखता है। हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषार्थ से इच्छित ज्ञान की प्राप्ति की जा सकती है। जन्माष्टमी कार्यक्रम का संचालन छात्र लक्ष्य श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, उपप्रधानाचार्य कलीराम भट्ट और आशुतोष कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed