{"_id":"57f155a04f1c1bd31c5749ba","slug":"children-organised-symbolic-dandi-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने निकाला प्रतीकात्मक डांडी मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने निकाला प्रतीकात्मक डांडी मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
डांडी मार्च में शामिल लोग
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामजिक मूल्य के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों की ओर से अनोखे अंदाज में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूर्व विधायक प्रदीप बत्रा की ओर से आयोजित कराए गए कार्यक्रम बच्चों ने योग, प्रदर्शनी, नुक्कड नाटक, साइकिल रेस जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की ओर से निकाला गया प्रतीकात्मक डांडी मार्च सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि स्वस्थ रुड़की स्वच्छ रुड़की के संकल्प के साथ राहगीरी कार्यक्रम का शुभारंभ इस बात का संकेत है कि शहर स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहा है। इस तरह के कार्यक्रम महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं। कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल, स्काईवर्ड, सेंटएंस, सेंट माक्र्स, एसडी पीजी कालेज, रलोटरी क्लब मिडटाउन, लायंस क्लब, भारत विकास परिषद, सर्वोन्नति फाउंडेशन, आईएनआईएफडी, श्री सत्य साईं सेवा समिति ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर की गई।
विज्ञापन
इस दौरान स्कूली बच्चों ने योगा, प्रदर्शनी, साइकिल रेस, नुक्कड़ नाटक, बास्केट बाल, क्रिकेट, बैडमिंटन प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान स्काईवर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों की ओर से निकाली गई डांडी यात्रा में छात्रों ने वेशभूषा और अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन