फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Children of government schools will take IIT free coaching

रकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा निशुल्क आईआईटी कोचिंग का मौका

Tue, 21 Jan 2020 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Children of government schools will take IIT free coaching
रुड़की। रुड़की शहर के सरकारी स्कूलों के बच्चों को आईआईटी की निशुल्क कोचिंग करने का मौका मिलेगा। इसके लिए सुपर-30 संस्था शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने जा रही है। इसमें प्रदेश के कुल 130 होनहारों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद इन होनहारों को गढ़वाल, अल्मोड़ा व देहरादून सेंटरों पर निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

सुपर-30 संस्था सरकारी स्कूलों के तीन लाख रुपये वार्षिक आय से कम वाले अभिभावकों के बच्चों को आईआईटी की निशुल्क कोचिंग कराती है। इसके लिए उत्तराखंड में सुपर-30 संस्था प्रदेश के 130 बच्चों को प्रवेश परीक्षा के आधार पर चिह्नित करती है। प्रवेश परीक्षा में जिन होनहारों का चयन किया जाएगा उन्हें देहरादून, गढ़वाल व द्वाराहाट में आईआईटी की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसमें संस्था की ओर से प्रदेश में तीन सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें देहरादून में 30, गढ़वाल में 50 व द्वाराहाट में 50 सीटें रखी गई है। कोचिंग लेने वाले चयनित बच्चों के रहने, खाने व अन्य खर्च भी संस्था ही उठाएगी। संस्था के पदाधिकारी सीएम प्रसाद ने बताया कि परीक्षा का बीएसएम इंटर कॉलेज, केएलडीएवी इंटर कॉलेज व जीआईसी में आयोजन कराया जा चुका है। वहीं आर्य कन्या इंटर कॉलेज व जीजीआईसी में परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से उत्तराखंड सहित 22 प्रदेशों में निशुल्क कोचिंग दी जाती है। बीएसएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को हुई परीक्षा में एक सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष कॉलेज के चार बच्चों ने सुपर-30 में स्थान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed