फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Children enjoyed the food and drinks at the carnival.

Roorkee News: कार्निवाल में बच्चों ने जमकर उठाया खाने-पीने का लुत्फ

Mon, 23 Mar 2026 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Mar 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Children enjoyed the food and drinks at the carnival.
पिरान कलियर। इमलीखेड़ा स्थित कौशिक पब्लिक स्कूल में सोमवार को समर कार्निवल का आयोजन किया गया। परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, गुब्बारों, और आकर्षक बैनरों से सजाया गया। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और विभिन्न प्रकार के खेलों की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा खाने-पीने के लिए भी कई स्टॉल लगाए गए थे जिनमें चाट, गोलगप्पे, समोसे आदि का आनंद बच्चों व अभिभावकों ने लुत्फ लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरुण कर्णवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों को पढ़ाई के तनाव से राहत मिलती है और उनके सामाजिक, मानसिक व भावनात्मक विकास को बढ़ावा मिलता है। निदेशक कनिका कौशिक ने कहा कि समर कार्निवल का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, आनंददायक और शिक्षाप्रद वातावरण प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed