फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Child taken away from woman for dowry and thrown out of home

Roorkee News: दहेज के लिए महिला से बच्ची छीनकर घर से निकाला

Fri, 14 Nov 2025 07:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Child taken away from woman for dowry and thrown out of home
दहेज उत्पीड़न के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने दहेज के लिए महिला से मारपीट की। उसकी बच्ची छीन ली और उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पहले फरमान निवासी कमेसपुर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उप्र) से हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष असंतुष्ट था।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका पति बंगलूरू में सैलून चलाता है जबकि सास दिलशाना, ससुर नौशाद, ननद सारिका और देवर सावेज अक्सर कम दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। महिला के अनुसार तीन मार्च 2023 को उसकी बेटी हुई। इसके बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार और अधिक कठोर हो गया। आरोप है कि 13 सितंबर 2023 को आरोपियों ने उसकी बच्ची छीनकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी,लेकिन कार्रवाई न होने पर वह कोर्ट पहुंची। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने पति समेत सभी पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed