फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cheating of lakhs in the name of doubling the amount

रकम दोगुनी करने के नाम पर लाखों की ठगी

Sat, 12 Feb 2022 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of doubling the amount
रकम दोगुनी करने के नाम पर छह लोगों ने एक युवक और उसके रिश्तेदारों के साथ लाखों की धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर धोखाधड़ी करने वालों ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना निवासी शमीम उर्फ मेसा ने बताया कि वह गन्ना कोल्हू चलाते थे। कोल्हू में उन्हें काफी नुकसान हो गया था। इस बीच गांव के दो युवकों से उनका संपर्क हुआ। उन्होंने बताया कि एक कंपनी में वह पैसा लगा दें तो कुछ ही दिनों में पैसा दोगुना होकर मिलेगा। वह कंपनी में पैसा लगाने के लिए तैयार हो गए। इस बीच उन्होंने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को भी जोड़ लिया। उन्होंने भी अपनी कई लाख की रकम कंपनी में लगा दी। इस बीच दोनों युवकों के साथ गांव के ही चार अन्य युवक भी जुड़ गए। इन सभी ने झांसा देकर रकम जमा करने के लिए फर्जी कंपनी की रसीद उन्हें दे दी। इस बीच उन्हें पता चला कि ऐसी कोई कंपनी नहीं है और उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बबीन, अंकुर, राजवीर, ब्रह्मजीत, राहुल व बबलू निवासी मुंडलाना के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed