फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cheating of 40 thousand from a young man on OLX

Roorkee News: ओएलएक्स पर युवक से 40 हजार की ठगी

Sun, 09 Jul 2023 05:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Cheating of 40 thousand from a young man on OLX
ठगों ने मोबाइल बेचने के नाम पर युवक को दिया झांसा
विज्ञापन

युवक ने पुलिस को दी तहरीर, पुलिस मामले में कर रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। साइबर ठगों ने ओएलएक्स पर मोबाइल बेचने के नाम पर एक युवक से हजारों की ठगी कर ली। युवक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा रोड निवासी दीपक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसने ओएलएक्स पर एक पुराने मोबाइल का विज्ञापन देखा था। जिसपर स्मार्ट फोन 40 हजार रुपये में बिक्री हो रहा था। उसने विज्ञापन दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल की। जिसपर मोबाइल का सौदा 40 हजार रुपये में हुआ। मोबाइल बिक्री करने वाले एडवांस में खाते में रुपये ट्रांसफर करने की बात कही। इस पर दीपक ने उसके झांसे में आकर खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस पर मोबाइल बेचने वाले ने शनिवार को दीपक के पते पर मोबाइल भेजने का वादा किया। लेकिन शनिवार तक भी मोबाइल नहीं आया। इस पर दीपक ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद आया। जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही मामले को जांच के लिए साइबर सेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed