फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Changing the fate of Uttarakhand is in the hands of the people: Gautam

उत्तराखंड की किस्मत बदलना प्रदेशवासियों के हाथ में: राजेंद्र गौतम

Mon, 15 Nov 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Changing the fate of Uttarakhand is in the hands of the people: Gautam
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड की किस्मत बदलना यहां की जनता के हाथ में है। आम आदमी पार्टी सिर्फ इसका माध्यम बनने आई है। अगर आप को मौका मिला तो उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य में उजियारा लाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम लक्सर के पंचेवली स्थित रविदास आश्रम पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भारत की राजनीति को बदलने की तमन्ना लेकर दिल्ली के चुनाव में उतरी थी। वहां से अच्छी शुरुआत के बाद पार्टी उत्तराखंड में आई है। अब तक उत्तराखंड में रही किसी भी सरकार ने चुनाव पूर्व के अपने घोषणापत्र के वादे पूरे नहीं किए जबकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दो साल के भीतर सारे वादे पूरे कर दिए थे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सरकार बनने पर शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में परिवर्तन लाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षित नौजवानों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली के जंगपुरा से विधायक प्रवीण देशमुख ने केजरीवाल के दिल्ली मॉडल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चिकित्सा पर 24 और शिक्षा पर 13 फीसदी बजट खर्च हो रहा है। उत्तराखंड में भी उनकी पार्टी ने यहां के कुल बजट और रेवेन्यू मॉडल की समीक्षा की है। इस दौरान आश्रम संचालक मेघराज दास, डॉ. महिपाल सिंह, आजम भारती, राशिद अली, सुनील कुमार, अमित कुमार, नवीन कुमार, ईश्वर चंद, कुलदीप, प्रदीप आर्य, डॉ. वकील अहमद, ताराचंद, श्याम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed