फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Challan of nine people fighting in two cases

Roorkee News: दो मामलों में झगड़ा कर रहे नौ लोगों का चालान

Fri, 14 Feb 2025 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Challan of nine people fighting in two cases
कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगह झगड़ा कर रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में शादी समारोह में दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों में लात-घूंसे चल पड़े। झगड़े की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। जब वह नहीं माने तो पुलिस दोनों पक्षों के छह लोगों को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार ने बताया कि झगड़ा कर रहे महफूज, वहाब, दिलशाद व मोहम्मद इरशाद निवासीगण टांडा भनेड़ा, आसिफ निवासी खतौली जनपद मुजफ्फरनगर एवं शाहरुख निवासी बढ़ेडी राजपूताना थाना बहादराबाद का चालान कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली क्षेत्र के ही नगला कोयल में दो सगे भाई सहित तीन लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने आरोपी धीरेन्द्र, बिजेन्द्र निवासी नगला कोयल व संजय निवासी मुंडलाना थाना मंगलौर का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed