{"_id":"624887800f2c2c31fe79962a","slug":"chain-robbed-to-the-shopkeeper-roorkee-news-drn408023922","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाऊमीन दुकानदार से मारपीट कर चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाऊमीन दुकानदार से मारपीट कर चेन लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाऊमीन की दुकान पर पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ युवकों ने दुकानदार से मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने मारपीट कर चेन लूट ली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर व्यापार मंडल के महामंत्री समेत दो को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चावमंडी में नरेंद्र की चाऊमीन की दुकान है। शुक्रवार रात एक युवक दुकान पर चाऊमीन खाने आया था। आरोप है कि पैसे के लेनदेन को लेकर युवक ने गाली गलौज कर दी। साथ ही फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि युवकों ने दुकानदार से गाली गलौज करते हुए बुरी तरह मारपीट कर दी। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान गले में पड़ी सोने की चेन भी छीन ली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मारपीट में पटाखा कारोबारी व व्यापार मंडल के महामंत्री कमल चावला भी शामिल थे। वहीं, मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दुकानदार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार कमल चावला समेत तीन के खिलाफ मारपीट, लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।