फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Certificates will be issued to panchayats

पंचायताें से ही जारी हो सकेंगे प्रमाणपत्र

Wed, 20 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 20 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। अगर सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से हुआ तो पंचायतों से ही ग्रामीणों को निवास, जाति, आय आदि अन्य प्रमाणपत्र हासिल हो सकेंगे। डिजिटल इंडिया के तहत होने वाले इस कार्य में फिलहाल बीएसएनएल की ओर से पंचायतों को अपडेट किया जा रहा है। पंचायतों में कंप्यूटर कनेक्टिविटी के लिए जिले में करीब 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य भी जल्द ही पूरा करने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से पंचायतों में कंप्यूटर आदि की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत जिले में पंचायतों को अपडेट करने की कवायद चल रही है। इसके तहत बीएसएनएल की ओर से सभी ब्लाकों में आप्टिकल फाइबर लगाने और कंप्यूटर के लिए कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का कार्य चल रहा है। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से कंप्यूटर और प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था की जानी है। इससे ग्रामीणों को निवास, जाति, आय आदि अन्य प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लंबी दूरी तय कर तहसील के चक्कर काटने से मुक्ति मिल सकेगी। नारसन ब्लाक की 59 पंचायतों में कंप्यूटर कनेक्टिविटी का काम देख रहे बीएसएनएल के एसडीओ ललित कुमार का कहना है कि 50 से अधिक पंचायतों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के छह अन्य ब्लाकों में भी बीएसएनएल की ओर से पंचायतों में कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार कनेक्टिविटी के लिए जिले में 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही शेष कार्य भी संपन्न करा लिया जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से काम किया जाना है।
विज्ञापन


इनका कहना है
गांव की पंचायतों से ही प्रमाण पत्र जारी करना और अन्य कंप्यूटर संबंधी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस पर कार्य चल रहा है। शीघ्र ही बीएसएनएल, ब्लाक और प्रधानों की मीटिंग बुलाकर कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद आगे की योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..मंगेश घिल्डिय़ाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed