फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   central government is preparing ecological system for development

विकास का ईको सिस्टम किया जा रहा तैयार

Fri, 18 Mar 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 18 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
central government is preparing ecological system for development
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर आईआईटी रुड़की में काग्निजेंस-2016 का उद्घाटन करते हुए। - फोटो : amarujala

केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि सभी नवीन आविष्कार एवं तकनीक को बाजार में सफलतापूर्वक उतारने के लिए ईको सिस्टम तैयार करने की देश में जरूरत है। मेक इन इंडिया के जरिए उस सिस्टम को तैयार किया जा रहा है। उसकी नींव तैयार हो चुकी है। जल्द इसके परिणाम आप सब लोगों को नजर आएंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब दस बजे आईआईटी के दीक्षांत भवन में आयोजित तकनीक महोत्सव काग्निजेंस-2016 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए परिकर ने कहा कि स्टार्ट अप में बाधक बनी ब्यूरोक्रेसी को दूर किया जा रहा है। रक्षा सौदों में खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। रक्षा सौदों में दलाली भी खत्म हुई है। इससे सैन्य उपकरण और हथियारों की खरीदारी में 80 प्रतिशत तक कमी आई है।
विज्ञापन


आईआईटी छात्रों से उन्होंने स्टार्ट अप के जरिए रक्षा क्षेत्र को केवल खरीददार नहीं बल्कि निर्यातक के रूप में खड़ा करने में सहयोग का आह्वान किया। समारोह के दौरान सुबह पौने 11 बजे मेक इन इंडिया पर आयोजित पैनल डिस्कशन में रक्षामंत्री ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने रक्षा सौदों में धीमी प्रक्रिया के लिए ब्यूरोक्रेसी को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन जब डिस्कशन में हिस्सा ले रहे विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों ने उनसे कहा कि अब उनकी सरकार है तो उन्होंने जवाब दिया कि ‘मैं एक झटके में 65 साल की सोच व मानसिकता नहीं बदल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पिछले एक वर्ष में काफी कुछ बदला है’। मेक इन इंडिया की सफलता में लग रहे समय को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर चीज में समय लगता है। फाउंडेशन पूरी हो चुकी है, जल्द आपको बिल्डिंग दिखाई देने लगेगी। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इंजीनियरिंग वास्तव में ज्ञान है, डिग्री नहीं। सिद्धांतों की सीमाओं से बाहर निकलकर नवीन तकनीकी का सृजन किया जाना चाहिए। समारोह को संस्थान के निदेशक प्रो. प्रदीप्त बनर्जी, बीओजी चेयरमैन प्रो. अशोक मिश्रा, फैकल्टी कन्वीनर प्रो. शिशिर सिन्हा एवं काग्निजेंस कन्वीनर अभिजीत भारद्वाज आदि ने भी संबोधित किया।

.
सीमांत गांवों की सुरक्षा का दिया भरोसा
समारोह के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं ने उत्तराखंड की सीमाओं से लगे गांवों से हो रहे पलायन पर चिंता जताई। इस पर रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने सीमांत गांवों की सुरक्षा और विकास का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी, योगेश त्यागी, सुभाष वर्मा, सुशील त्यागी, प्रवीण संधू, प्रदीप सचदेव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed