{"_id":"611563208ebc3e2f6b464deb","slug":"center-raided-medicines-worth-11-lakhs-recovered-roorkee-news-drn387336860","type":"story","status":"publish","title_hn":"ूरियर सेंटर पर छापा, 11 लाख की दवाइयां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ूरियर सेंटर पर छापा, 11 लाख की दवाइयां बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। ड्रग विभाग की टीम ने एक कूरियर सेंटर पर छापा मारकर भारी मात्रा में दवाएं बरामद की है। दवाओं की कीमत लाखों में बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि पकड़ी गई दवाएं नकली हो सकती हैं। लिहाजा टीम ने सैंपल लेकर दवाओं को सील कर दिया है। साथ ही मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
ड्रग विभाग को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि रुड़की में नकली दवाओं को कूरियर से बाहर भेजने का धंधा चल रहा है। दवाओं को कूरियर के जरिये अलग-अलग शहरों में भेजा जा रहा है। शिकायत पर ड्रग विभाग की टीम अलर्ट हो गई और जांच शुरू की। सूचना पर बृहस्पतिवार को ड्रग विभाग की टीम ने मालवीय चौक स्थित एक कूरियर सेंटर पर छापा मारा। ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि सेंटर पर भारी मात्रा में दवाएं और उन्हें बाहर भेजने की तैयारी की जा रही है। छानबीन के बाद सेंटर से पांच पेटी दवाएं बरामद हुई हैं।
उन्होंने बताया कि पेटी को खोलकर देखा गया तो उनमें एंटीबायोटिक टेबलेट थीं। दवाओं के प्रिंट रेट के आधार पर उनकी कीमत करीब 11 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि बिल रुड़की और काशीपुर के नाम पर हैं। दवाओं को प्रयागराज की एक फर्म को भेजा रहा था। दवाओं को देखकर आशंका है कि वह नकली हो सकती हैं। सैंपल लेकर पेटी को सील कर दिया गया है। जो व्यक्ति सेंटर पर दवाएं लेकर आया था, उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दवाओं के रैपर पर काशीपुर की जिस कंपनी का नाम लिखा है, उसकी पुष्टि नहीं सकी है।