फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Celebrated happiness on making Dhami the Chief Minister

पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर युवा मोर्चा मनाई खुशी

Sat, 03 Jul 2021 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Celebrated happiness on making Dhami the Chief Minister
गणेशपुर चौक पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से युवा नेता पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन गुज्जर ने छात्र संगठनों से जुड़े रहे पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता एवं दो बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश की कमान सौंपने पर प्रदेश एवं केंद्र के उच्च पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश भाजपा से जुड़े युवाओं को उनके मुख्यमंत्री बनने से हौसला अफजाई होगी। साथ ही पार्टी को मजबूती भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला महामंत्री हर्षित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक हरियाल, मंडल कोषाध्यक्ष तुषार, शौर्य, प्रयागराज, अभय कोशिश, रोहित जैन, अर्पित गुप्ता और मणिके वाधवा आदि उपस्थित रहे।

उधर, इमलीखेड़ा में भी नए मुख्यमंत्री के स्वागत में जश्न मनाया गया। इमलीखेड़ा में पूर्व जिला महामंत्री पप्पू कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर डॉ. पवन पाल, प्रमोद कुमार, अनुज हलदिया, गुलाम साबिर, अक्षम, अमन, श्यामलाल, नरेश गोयल, देशराज, सुलेखचंद, मिट्ठू और डॉ. सुरजीत सिंह आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed