फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Celebrate Bakrid with brotherhood: CO

बकरा ईद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाएं: सीओ

Mon, 19 Jul 2021 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Celebrate Bakrid with brotherhood: CO
बकरीद के त्योहार को लेकर सीओ मंगलौर ने मुस्लिम धर्म गुरुओं की बैठक ली। उन्होंने बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सोमवार को मोहल्ला मलकपुरा स्थित मदरसातुल मोमिनन में सीओ पंकज गैरोला ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से कहा कि सभी धर्मों के लोगों को त्योहार आपस में मिलजुल कर मनाना चाहिए। बकरीद पर पशुओं के अवशेष को इधर-उधर न फेंका जाए ताकि किसी की धार्मिक भावना को ठेस ना पहुंचे। शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद मासूम कासमी ने कहा कि सरकार की ओर से बनाई गई एसओपी का पालन करना अनिवार्य है। ईद की नमाज सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही अदा की जाएगी। बैठक में पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली, कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट, एसएसआई डीएस रावत, चौकी प्रभारी शहजाद अली, नगरपालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. शमशाद, जमीर हसन अंसारी, मेराज आलम, महमूद अंसारी, हाजी तासीन अंसारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed