फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cast by fake Facebook account Photos

फर्जी फेसबुक एकाउंट बना डाली अश्लील फोटो

Wed, 24 Jul 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cast by fake Facebook account Photos
एक महिला के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने का मामले सामने आया है। इतना ही नहीं एकाउंट से परिचितों और रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही एक युवक पर फर्जी एकाउंट बनाने का शक जताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि किसी ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाया है। प्रोफाइल पर उसकी फोटो भी लगाई है। फर्जी एकाउंट बनाने वाले ने पहले परिचितों और रिश्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और अब उन्हें अश्लील मैसेज भेज रहा है। आरोप है कि अश्लील फोटो भी अपलोड कर रहा है। परिचितों ने इसकी जानकारी दी तो फर्जी एकाउंट का पता लगा। आरोप है कि फर्जी एकाउंट पर मैसेज करके बंद करने की बात कही तो वह अभद्रता करने लगा। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले को साइबर सेल हरिद्वार भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed