{"_id":"66eb2dca77b01450600ad484","slug":"cash-and-jewelery-stolen-from-house-by-breaking-lock-roorkee-news-c-5-1-drn1027-504729-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ताला तोड़कर घर से नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ताला तोड़कर घर से नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन
क्षेत्र के रहमतपुर गांव में एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी हजारों की नकदी, सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी आशीष ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर को जब उसकी बहन स्वाति ट्यूशन से घर आई तो उसने देखा घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। जब उसने अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्से का ताला भी टूट हुआ है। अलमारी से बेटी की शादी के लिए एकत्र करके रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब 25 हजार रुपये की नकदी गायब थी। साथ ही सामान भी बाहर बिखरा हुआ था। उसकी बहन ने फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने घर आकर देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित आशीष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।