फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case registered regarding the withdrawal of fraudulently obtained funds from mule accounts

Roorkee News: म्यूल खातों से ठगी की रकम निकाले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 14 Oct 2026 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Case registered regarding the withdrawal of fraudulently obtained funds from mule accounts
ऑनलाइन फ्राॅड कर ठगी गई रकम निकालने के लिए लक्सर में दो म्यूल खातों का इस्तेमाल किया गया। केंद्र के साइबर अपराध समन्वय पोर्टल से जानकारी साझा किए जाने पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने दो मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस गहनता से मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


पुुलिस के अनुसार देश भर में ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने और ठगी की घटनाओं की शिकायत व कार्रवाई के समन्वय पोर्टल बना है। पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी और संदिग्ध लेनदेन के मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ रकम जिन खातों में ट्रांसफर होती है उनकी भी निगरानी होती है। इसी क्रम में लक्सर क्षेत्र में दो बैंक खाते चिह्नित हुए हैं। इन बैंक खातों में हाल ही में 7,28,873 की रकम की निकासी हुई है। यह रकम देश के अलग-अलग शहरों में ऑनलाइन फ्राॅड कर ठगी गई है। मामले में उच्चाधिकारियों के स्तर से लक्सर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इस पर पुलिस ने मामले में दो अलग - अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं।
विज्ञापन

पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले
जिन संदिग्ध बैंकखातों से ऑनलाइन फ्राॅड करके जमा कराई गई रकम की निकासी हुई वह स्टेट बैंक और इंडियन बैंक की शाखा में हैं। पिछले दिनों भी ऐसे पांच खातों की पहचान हुई थी। पुलिस खाताधारकों की जानकारी जुटा रही है। बैंक अधिकारियों से भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध बैंक खातों से रकम की निकासी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है। - देवेंद्र सिंह नेगी, सीओ लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed