{"_id":"68d6ce32dfdc86ce240e0fa6","slug":"case-registered-against-young-man-for-kidnapping-of-teenage-girl-roorkee-news-c-5-1-drn1027-798256-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवक के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवक के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज
सार
लक्सर कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने युवक आकाश पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। परिजन ने एक युवक पर किशोरी को ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 सितंबर को उसकी नाबालिग बेटी घर पर मौजूद थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थिति में वह लापता हो गई। उन्होंने जानकारी की तो पता लगा कि पास के गांव निवासी युवक आकाश उसे बहला-फुसलाकर ले गया है।
काफी तलाश करने पर भी किशोरी का पता नहीं लग सका। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश में एक पुलिस टीम को लगाया गया है। संवाद