{"_id":"68d54773f0be426cb908c582","slug":"case-registered-against-six-people-including-bjp-leader-in-road-construction-roorkee-news-c-5-1-drn1027-796882-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सड़क निर्माण में भाजपा नेता समेत छह के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सड़क निर्माण में भाजपा नेता समेत छह के खिलाफ केस दर्ज
सार
लंढौरा के मोहल्ला माता वाला हसन बाग में सड़क निर्माण को लेकर भाजपा नेता और सभासद प्रतिनिधि के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विस्तार
लंढौरा के मोहल्ला माता वाला हसन बाग में सड़क निर्माण के लिए भाजपा नेता व सभासद प्रतिनिधि के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों के समर्थकों में धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के साथ दोनों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करते हुए भाजपा नेता समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुधवार को लंढौरा निवासी रियासत उर्फ भूरा ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले में निजी रास्ते में सड़क निर्माण के लिए दो पक्ष आपस में झगड़ने लगे। उसने झगड़ा कर रहे लोगों में मामला शांत कराने का प्रयास किया। इससे रब्बान व शमीम ने उसके साथ धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकी देने लगा।
वहीं दूसरी ओर रब्बान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले में नगर पंचायत की ओर से सड़क निर्माण कराया जा रहा था। वहां रियासत उर्फ भूरा ठेकेदार, इस्तकार, जुल्फिकार व इरशाद निर्माण कार्य रुकवाने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभासद प्रतिनिधि रब्बान व शमीम और दूसरे पक्ष के रियासत ठेकेदार, इस्तकार, जुल्फिकार व इरशाद निवासी मोहल्ला माता वाला हसन बाग लंढौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।