{"_id":"67fc00f57ab408a0c604d112","slug":"case-registered-against-six-people-in-property-dispute-roorkee-news-c-5-1-drn1027-663991-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: संपत्ति विवाद में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: संपत्ति विवाद में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक मनदीप सिंह को मुकदमे की जांच मिली है।
गंगनहर कोतवाली को मंगलौर निवासी मोहम्मद आजम ने तहरीर देकर बताया कि उसने 2014 में माहीग्रान में जमीन खरीदी थी। इसपर मोहम्मद आलम निवासी गांव राजपुरा देवबंद जिला सहारनपुर पक्ष के लोगों ने कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने मोहम्मद आलम पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय में शिकायत की थी।
विवाद बढ़ने पर मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। आरोप है कि 22 मार्च को मोहम्मद आलम पक्ष ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर नाराज होकर मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया था। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मोहम्मद आलम, मोहम्मद अकरम और मोहम्मद वली निवासी गांव राजपुर देवबंद जिला सहारनपुर समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आधारों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।