फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case registered against 11 attackers

Roorkee News: 11 हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 14 Apr 2025 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 11 attackers

विज्ञापन
पुलिस ने पथराव के मामले में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक सूरत शर्मा को मुकदमे की जांच मिली है। रुड़की कोतवाली को जलालपुर निवासी अमजद ने तहरीर देकर बताया कि शाहिद पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से घर के अंदर घुसकर हमला किया था। इसमें हाजरा, मकीना, दानिश समेत पांच लोग घायल हो गए थे। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद प्रसाद थपलियाल ने बताया कि शहजाद, सनव्वर, कुर्बान, दानिश, तस्लीम, रिहान, वकील, शकील, तासीन, उस्मान और शाहिद निवासी गांव जलालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से भी मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed