फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed in the matter of death of employee

Roorkee News: कर्मचारी की मौत के मामले में केस दर्ज

Thu, 02 Jan 2025 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Case filed in the matter of death of employee
सड़क हादसे में शुगर मिल कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लक्सर के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी शिक्षा देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मनजीत लक्सर शुगर मिल में नौकरी करता था। 18 दिसंबर को वह ड्यूटी पर जा रहा था। लक्सर से पहले खड़ंजा कुतुबपुर गांव के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवारी प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन






Iरिश्तेदारी में आए दो पक्षों में मारपीट
I

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पथरी थाना क्षेत्र के धारीवाला निवासी एक व्यक्ति और पड़ोसी गांव फेरुपुर कटिया निवासी व्यक्ति की खानपुर के कलसिया गांव में रिश्तेदारी है। बुधवार को दोनों पक्ष कलसिया गांव आए हुए थे। इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिससे गांव में हंगामा हो गया। मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed