फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Case filed for rape and blackmailing

Roorkee News: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज

Fri, 13 Feb 2026 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Case filed for rape and blackmailing
कोतवाली क्षेत्र की युवती ने शारीरिक शोषण करने, अश्लील फोटो-वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करने और तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कस्बा क्षेत्र की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर क्षेत्र के एक युवक ने एक वर्ष पूर्व पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोप है कि 13 मार्च 2025 को आरोपी ने झांसा देकर पीड़िता के साथ पहली बार संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के निजी फोटो और वीडियो बना लिए जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका शोषण करता रहा।
विज्ञापन




तहरीर के अनुसार, 15 जनवरी को जब पीड़िता अपने मायके में थी तब आरोपी वहां पहुंचा और ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता पर तेजाब डालकर चेहरा खराब करने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने परेशान होकर यह बात अपने परिजनों को बताई तो दोनों पक्षों के बीच पुरकाजी में विवाद भी हुआ। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अमजद निवासी पुरकाजी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed